Search

Rajasthan Livestock Assistant Syllabus 2025: अगर आप राजस्थान पशुपालन विभाग में पशुधन सहायक भर्ती 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी है। यहां पर आपको Rajasthan Livestock Assistant Syllabus 2025 और Exam Pattern की पूरी विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से Rajasthan Livestock Assistant Syllabus PDF 2025 भी डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में सफल होने के लिए आधिकारिक सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के आधार पर अपनी तैयारी करें। सही रणनीति और सटीक दिशा में पढ़ाई करने से कम समय में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।

Rajasthan Livestock Assistant Syllabus 2025
Rajasthan Livestock Assistant Syllabus 2025

Rajasthan Livestock Assistant 2025 की मुख्य जानकारी

जानकारीविवरण
संगठनराजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB)
परीक्षा का नामलाइवस्टॉक असिस्टेंट परीक्षा 2025
परीक्षा तिथि13 जून 2025
परीक्षा मोडऑफलाइन (पेन और पेपर आधारित)
कुल अंक150
नेगेटिव मार्किंग0.33 अंक प्रत्येक गलत उत्तर पर
न्यूनतम उत्तीर्ण अंक40%
सिलेबस डाउनलोडउपलब्ध (नीचे लिंक दिया गया है)

Rajasthan Livestock Assistant 2025 परीक्षा पैटर्न

परीक्षा मोड – ऑफलाइन पद्धति से आयोजित होगी।
प्रश्न प्रकार – सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे।
समय अवधि – परीक्षा के लिए कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
कुल अंक – कुल 150 अंक।
नेगेटिव मार्किंग – गलत उत्तर या उत्तर खाली छोड़ने पर 0.33 अंक काटे जाएंगे।
E विकल्प – यदि कोई प्रश्न छोड़ना चाहते हैं, तो पांचवां “E” विकल्प भरना अनिवार्य होगा।
Disqualification Rule – यदि कोई उम्मीदवार 10% से अधिक प्रश्न खाली छोड़ता है, तो उसे परीक्षा से अयोग्य घोषित किया जाएगा।

विषयवार प्रश्नों और अंकों का विभाजन:

विषयप्रश्न संख्याअंक
सामान्य ज्ञान (राजस्थान आधारित)5050
पशु चिकित्सा विज्ञान100100
कुल150150

Rajasthan Livestock Assistant Syllabus 2025 (विस्तृत विवरण)

यह सिलेबस दो भागों में विभाजित है:

Part-A: राजस्थान सामान्य ज्ञान

A) राजस्थान का इतिहास, संस्कृति और विरासत

  • प्राचीन सभ्यताएं – कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बैराठ आदि।
  • ऐतिहासिक घटनाएं और प्रमुख राजवंश।
  • प्रशासनिक और राजस्व व्यवस्थाएं।
  • स्थापत्य कला (किले, स्मारक, चित्रकला, हस्तशिल्प)।
  • स्वतंत्रता आंदोलन और प्रजामंडल आंदोलन।
  • राजस्थान का एकीकरण।
  • लोक भाषाएं, साहित्य, लोक संगीत, लोक नृत्य।
  • प्रसिद्ध सन्त, कवि, योद्धा, लोक देवता।
  • मेले, त्यौहार, रीति-रिवाज, वेशभूषा और आभूषण।

B) राजस्थान का भूगोल

  • भौतिक स्वरूप, जलवायु, मृदा, नदियाँ, झीलें और बाँध।
  • खनिज और वन संपदा।
  • जनजातियाँ, पर्यटन स्थलों का विवरण।
  • प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग और संरक्षण।

C) भारतीय राजनीतिक व्यवस्था (राजस्थान पर विशेष बल)

  • भारतीय संविधान की प्रकृति और उद्देशिका।
  • मौलिक अधिकार, नीति निर्देशक तत्व, और मूल कर्तव्य।
  • राजस्थान में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा, उच्च न्यायालय का कार्य।
  • प्रशासनिक तंत्र – राज्य लोक सेवा आयोग, निर्वाचन आयोग, सूचना आयोग।

D) राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • कृषि, प्रमुख फसलें, कृषि आधारित उद्योग।
  • सिंचाई परियोजनाएं और मरुस्थलीय विकास योजनाएं।
  • हस्तशिल्प उद्योग, बेरोजगारी, सूखा प्रबंधन।
  • कल्याणकारी योजनाएं (जैसे MNREGA)।
  • पंचायती राज और ग्रामीण विकास संस्थाएं।

E) दैनिक विज्ञान (Everyday Science)

  • भौतिक और रासायनिक परिवर्तन।
  • धातु, अधातु, यौगिक।
  • प्रकाश और ध्वनि के सिद्धांत।
  • आनुवांशिकी – मेंडेल के नियम, डीएनए, आरएनए संरचना।
  • पर्यावरण अध्ययन और जैव विविधता।
  • जैव प्रौद्योगिकी, ट्रांसजेनिक जीव।

F) कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान

  • कंप्यूटर के मूलभूत सिद्धांत।
  • RAM, ROM, इनपुट-आउटपुट डिवाइसेस।
  • MS-Office: वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट का बेसिक नॉलेज।

G) समसामयिक घटनाएं

  • राजस्थान, भारत और विश्व स्तर की प्रमुख घटनाएं।
  • खेल जगत और चर्चित व्यक्तित्वों से जुड़ी जानकारी।

Part-B: पशु चिकित्सा विज्ञान (Veterinary Science)

  • प्रारंभिक पशु शरीर रचना विज्ञान (Veterinary Anatomy)
  • प्रारंभिक पशु शरीर क्रिया विज्ञान और जैव रसायन (Physiology and Biochemistry)
  • पशुपालन विस्तार शिक्षा (Animal Husbandry Extension)
  • प्रारंभिक पशु चिकित्सा विज्ञान (Veterinary Medicine)
  • मामूली शल्य चिकित्सा (Minor Veterinary Surgery)
  • पशु पोषण (Animal Nutrition)
  • पशु प्रबंधन (Animal Management)
  • पशु प्रजनन (Animal Breeding and Reproduction)

यह भाग पशुपालन से जुड़े बुनियादी और व्यावहारिक ज्ञान पर केंद्रित है। उम्मीदवारों को इन विषयों की अच्छी समझ होनी चाहिए ताकि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Also read, Rajasthan Group D Syllabus 2025: विस्तृत जानकारी


Rajasthan Livestock Assistant Syllabus 2025 PDF डाउनलोड लिंक


Q1. Rajasthan Livestock Assistant 2025 कब होगी?
उत्तर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा Rajasthan Livestock Assistant 2025 परीक्षा 13 जून 2025 को आयोजित की जाएगी।

Q2. Rajasthan Livestock Assistant 2025 परीक्षा कितने अंकों की होगी?
उत्तर: Rajasthan Livestock Assistant 2025 कुल 150 अंकों की होगी जिसमें 100 अंक पशु चिकित्सा विज्ञान से और 50 अंक राजस्थान सामान्य ज्ञान से संबंधित होंगे।

Q3. Rajasthan Livestock Assistant 2025 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं?
उत्तर: हाँ, गलत उत्तर देने या प्रश्न खाली छोड़ने पर प्रत्येक प्रश्न के लिए 0.33 अंक की कटौती की जाएगी।

Q4. Rajasthan Livestock Assistant 2025 पास होने के लिए न्यूनतम कितने अंक आवश्यक हैं?
उत्तर: उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।