RRB ALP Recruitment 2025: भारतीय रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के कुल 9970 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन 11 अप्रैल 2025 को जारी किया गया है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 11 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

RRB ALP Recruitment 2025 की मुख्य जानकारी
विभाग का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
---|---|
पद का नाम | RRB ALP Recruitment 2025 |
कुल पद | 9970 |
वेतनमान | ₹19,900 + भत्ते (लेवल-2, 7वां वेतन आयोग) |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिसूचना संख्या | RRB ALP 01/2025 |
नौकरी का स्थान | अखिल भारतीय स्तर |
आवेदन की अंतिम तिथि | 11 मई 2025 |
श्रेणी | सरकारी नौकरी |
पदों का वर्गवार विवरण
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आरक्षित और अनारक्षित वर्गों के लिए पदों का वितरण निम्नानुसार किया गया है:
- सामान्य वर्ग (UR): 4116 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 1716 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 858 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 2289 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 991 पद
- पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen): 1004 पद
महत्वपूर्ण तिथियाँ
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 11 अप्रैल 2025 |
आवेदन प्रारंभ | 12 अप्रैल 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 11 मई 2025 |
आवेदन शुल्क
RRB ALP Recruitment 2025 में श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क इस प्रकार है:
- सामान्य/ओबीसी वर्ग: ₹500
- SC/ST/Ex-Servicemen/Transgender/EWS/महिला उम्मीदवार: ₹250
नोट: CBT परीक्षा में सम्मिलित होने पर सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹400 की राशि वापस कर दी जाएगी। जबकि अन्य सभी आरक्षित वर्गों को ₹250 की पूरी राशि रिफंड कर दी जाएगी।
RRB ALP Recruitment 2025: जोन वाइज और श्रेणी वाइज रिक्ति विवरण
(कुछ प्रमुख RRB जोनों का विवरण नीचे दिया गया है)
RRB जोन UR EWS OBC SC ST कुल अहमदाबाद (WR) 223 33 130 74 37 497 अजमेर (NWR) 162 49 133 262 73 679 भोपाल (WR) 221 111 130 103 53 618 भुवनेश्वर (ECOR) 454 29 121 205 119 928 बिलासपुर (CR) 228 56 155 86 43 568 चंडीगढ़ (NR) 188 44 117 56 28 433 कोलकाता (SER) 95 48 61 39 19 458 रांची (SER) 255 66 164 105 45 635 सिकंदराबाद (SCR) 435 110 216 136 70 967 नोट: सभी जोनों का विस्तृत विवरण अधिसूचना में उपलब्ध है।
आयु सीमा
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।
सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी गई है:
- ओबीसी वर्ग: 3 वर्ष की छूट
- एससी/एसटी वर्ग: 5 वर्ष की छूट
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता आवश्यक है:
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास
- संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र या
- 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा/डिग्री संबंधित शाखा में
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों पर आधारित होगा:
- प्रथम चरण – CBT (कम्प्यूटर आधारित परीक्षा): यह केवल क्वालिफाइंग नेचर का होगा।
- द्वितीय चरण – CBT: इसमें विषयवार प्रश्न पूछे जाएंगे।
- एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT): केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए जो CBT 2 में उत्तीर्ण होंगे।
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
अंतिम मेरिट लिस्ट में CBT 2 का 70% और एप्टीट्यूड टेस्ट का 30% वेटेज जोड़ा जाएगा।
Click here RRB NTPC Syllabus 2025: रेलवे आरआरबी एनटीपीसी का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न यहां से करें डाउनलोड
आवेदन कैसे करें?
RRB ALP Recruitment 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
- RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- ALP भर्ती से संबंधित अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
- “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
- अपने दस्तावेज़, फोटो और हस्ताक्षर स्कैन कर अपलोड करें।
- श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म की अंतिम समीक्षा करें और सबमिट करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
RRB ALP Recruitment 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?
RRB ALP Recruitment 2025के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है।
RRB ALP Recruitment 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
RRB ALP Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 मई 2025 निर्धारित की गई है।
RRB ALP Recruitment 2025 में कुल कितने पदों पर भर्ती होनी है?
RRB ALP Recruitment 2025 के तहत इस बार कुल 9970 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।